Social Work

vijay rajput
MY SOCIAL WORK INITIATIVES

एक बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण की छह प्रमुख दिशाएँ

समाज कल्याण एवं जरूरतमंदों का सहयोग

समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता रखना, उनकी समस्याओं को समझना तथा उपलब्ध संसाधनों और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से सहयोग की भावना को बढ़ावा देना।

शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता

शिक्षा को समाज के विकास की मजबूत नींव मानते हुए बच्चों, युवाओं और परिवारों में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयास करना।

सामुदायिक विकास

स्थानीय समुदायों में एकता, भाईचारे, आपसी सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, ताकि लोग मिलकर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे सकें।

स्वास्थ्य एवं जनकल्याण

स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करना तथा सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना।

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता

स्वच्छ वातावरण, जल संरक्षण, पौधारोपण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना। आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देना।

महिला एवं युवा सशक्तिकरण

महिलाओं के सम्मान, युवाओं के नेतृत्व, आत्मविश्वास, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना। सभी को अपनी क्षमताओं के अनुसार आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, यही हमारा उद्देश्य है।

समाज सेवा की न्यूज पेपर प्रतिलिपि

समाज सेवा की न्यूज पेपर प्रतिलिपि
vijay rajput
vijay rajput
vijay rajput
vijay rajput
Vijay Rajput
vijay rajput
vijay rajput
vijay rajput
img 20250112 wa0066
vijay rajput
vijay rajput
img 20250103 wa0084
img 20240930 wa0194
img 20231212 wa0047
img 20230921 wa0303
vijay rajput

बदलाव की शुरुआत हमसे होती है

एक सकारात्मक सोच, एक मजबूत संकल्प और सामूहिक प्रयास।

समाज में बदलाव लाने के लिए केवल बड़ी-बड़ी बातें करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए हमें अपने व्यवहार, सोच और कार्यों में सकारात्मक बदलाव लाना होगा।

जब हम किसी जरूरतमंद की सहायता करते हैं, किसी बच्चे को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं, महिलाओं का सम्मान करते हैं और युवाओं को सही दिशा दिखाते हैं, तब हम एक बेहतर समाज की नींव रखते हैं।

आइए, मिलकर मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश आगे बढ़ाएँ।


 

सम्मान एवं उपलब्धियाँ

सम्मान और पुरस्कार किसी व्यक्ति के प्रयासों, समर्पण और उपलब्धियों की पहचान होते हैं। यह संग्रह विभिन्न अवसरों पर प्राप्त ट्रॉफियों, सम्मान-पत्रों, शील्ड और स्मृति-चिह्नों की गौरवशाली झलक प्रस्तुत करता है।

मेरे लिए ये सम्मान केवल उपलब्धियाँ नहीं, बल्कि समाज और लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने की प्रेरणा हैं। प्रत्येक पुरस्कार एक विशेष अनुभव और यादगार पल का प्रतीक है।

मेरा विश्वास है – सम्मान से गौरव मिलता है, लेकिन सेवा और अच्छे कर्मों से सच्ची पहचान बनती है।

vijay rajput

जनसमस्याओं को सुनना और उचित मार्गदर्शन

समाज के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से समझना, उनकी बात सुनना और उपलब्ध जानकारी के आधार पर उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग का प्रयास करना।

सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी

शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक समानता और नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना।

सहयोग और सामूहिक पहल

समाज के जागरूक नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को एक साथ जोड़कर जनकल्याण एवं सामुदायिक विकास की भावना को मजबूत करना।

Recent Programs

प्रदेश के निकाय कर्मियों ने अपनी समस्याओं के प्रति प्रदेश अध्यक्ष को दिया ज्ञापन——-कैशलेस चिकित्सा योजना को शीघ्र लागू किया जाए—-विजय राजपूत स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक सभागार लालबाग लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संपन्न हुई इस दौरान समस्त जनपदों के नगर पालिका परिषदों /नगर पंचायतों के सैकड़ो कर्मचारियों ने मिलकर प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा को कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन सोपां प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा सरकार एवं शासन द्वारा निकाय कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी करने से प्रदेश में कार्यरत निकाय कर्मचारियों का धैर्य टूटता जा रहा है मजबूर होकर आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजबहादुर उपाध्याय ने कहा विद्यमान समस्याओं के लिए कर्मचारियों को संघर्ष करना होगा तभी निदान संभव है
प्रदेश उप महामंत्री विजय राजपूत ने कहा निकाय कर्मियों के लिए कैशलेस की सुविधा हेतु शासनादेश जारी होना चाहिए अंत में प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर मिश्रा ने कहा मैं कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष भी कर रहा हूं आप सभी कर्मचारी मुझे संघर्ष करने के लिए अपनी एकता का परिचय दें मैं आपके साथ हूं। ज्ञापन की समस्याएं( 1)नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायत में कार्यरत आउटसोर्स श्रमिकों को बड़े हुए वेतन का निर्देश अति शीघ्र निदेशालय से जारी किया जाए (2)निकाय में कार्यरत समस्त दैनिक वेतन एवं संविदा कर्मियों के बिनियमितकरण का आदेश जारी किया जाए (3 )अकेंद्रीयत सेवा नियमावली शीघ्र प्रख्यापित कराई जाए (4)स्थानीय निकायो के लिपिक कर्मियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए( 5)सामूहिक बीमा पॉलिसी बंद हो जाने से नव नियुक्त कर्मचारियों के बीमा पॉलिसी बंद हो गई है उसे पुनः चालू कराया जाए(6) 74वां संविधान संशोधन में भी की गई समस्त व्यवस्थाएं निकायों में लागू की जाए(7) संविदा सफाई पर भर्ती किए गए कर्मचारियों को नियमित किया जाए(8) वर्षों से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर / कार्यरत आउटसोर्स श्रमिकों को विनियमित किया जाए और आउटसोर्सिंग पृथा समाप्त की जाए(9) पुरानी पेंशन बहाल की जाए( 10) राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाए गुप्त ज्ञापन देने वालों में कासगंज से विजय राजपूत , अमर जयन्त,रोहन सिंह चौहान ,अशोक मिश्रा, खलीक अहमद ,महेश चंद्र वर्मा के अलावा समस्त जनपदों के सैकड़ो कर्मचारी थे

vijay rajput

सेवा भावना, कर्तव्य निष्ठा , जनसेवा की भावनाओं को कौशल सिंघल एवं विजय राजपूत लखनऊ में हुए सम्मानित -------------------- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा आयोजित 88 वां प्रांतीय अधिवेशन प्रेक्षा ग्रह , भागीदारी भवन ,समाज कल्याण विभाग लखनऊ में कमलेश श्रीवास्तव चेयरमैन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर असीम अरुण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)समाज कल्याण ,अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित तथा पत्रिका का विमोचन कर किया इस अवसर पर चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने कहा जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में योगदान देते हुए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के उद्देश्यों के अनुरूप समय-समय पर जनपद के समस्त जिलों में अनिरुद्ध बंदियों के सुधार हेतु कार्यक्रम ,जेल में बंद बंदियो के परिवारों की समस्याएं सुनकर मदद करना, वृक्षारोपण एवं सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु किए गए प्रयास ,समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं इस अवसर पर जनपद कासगंज से कौशल किशोर सिंघल( सचिव) एवं विजय राजपूत (प्रभारी) को उनकी सेवा भावना कर्तव्य निष्ठा एवं जन कल्याण की भावनाओं को देखते हुए प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य कभी कामना करते हुए सम्मानित किया उनके सम्मानित होने पर सत्य प्रकाश वशिष्ट, आदेश पालीवाल ,सोहनलाल बघेल ,सुनील कुमार, तपन बिड़ला , सत्य प्रकाश गहलोत,विवेक राजपूत,डॉ योगेंद्र द्विवेदी, अनुपम शर्मा, अनिल गुप्ता, राजेंद्र कुमार, भूप सिंह (भूप) एडवोकेट, अजय कुमार, किशन चंद सक्ची, मोहित अग्रवाल, सीवी कुशवाहा, सुखवीर यादव,अजय ठाकुर, रोहन सिंह चौहान आदि लोगों ने बधाई दी है

vijay rajput
vijay rajput

लायंस क्लब कासगंज को मिला बेस्ट सपोर्टिंग अवार्ड एवं धर्मवीर प्रशस्ति पत्र ------------------------------- लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 -C2 द्वारा आयोजित" धर्मवीर" वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन नारायण सरोवर पोर्टको होटल आगरा रोड अलीगढ़ पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (25-26)लायन संजीव तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ‌ जिसमें लायंस क्लब कासगंज को मानवता की निस्वार्थ सेवा, समाज के सर्वांगीण विकास एवं लायंस क्लब के सेवा ,आदर्श और समर्पित, उत्कृष्ट योगदान ,परिश्रम ,समर्पण ,नेतृत्व, क्षमता एवं प्रेरणादायी कार्यों के सम्मान स्वरूप Best supporting अवार्ड से विजय राजपूत को धर्मवीर प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि लायन जितेंद्र सिंह चौहान PMJF/ CAलीडर एवं लायन डॉक्टर आर, एन, वर्मा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (26 -27 )एवं लायन संजीव तोमर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (25 -26) लायन अजय भार्गव उप गवर्नर (प्रथम) लायन अजय अग्रवाल उप गर्वनर (द्वितीय) ने सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रदेश स्तर के अन्य क्लब भी मौजूद थे

My Social Work Profile

5000+

Social Work

1000+

Help People

500+

Help Family